फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: व्यापारी के साथ 40 लाख की धोखाधड़ी, भिवानी की दो फर्मों के निदेशक और सहयोगियों पर प्राथमिकी

Sat, 06 Jun 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र के एक व्यापारी के साथ करीब 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने भिवानी की दो फर्मों के निदेशकों और उनके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी व्यापारी विजय गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे मेसर्स इनोवेटिव सोच फर्म के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। आरोप है कि भिवानी के ईश्वरवाल स्थित मेसर्स रोधा इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सुमित कुमार और प्रमिला ने उनकी फर्म से करीब तीन गाड़ियों का माल खरीदा था। दोनों पक्षों के बीच तय हुआ था कि माल की राशि एक महीने के भीतर भुगतान कर दी जाएगी, अन्यथा ब्याज भी देना होगा।

व्यापारी के अनुसार, करीब 14.85 लाख रुपये का भुगतान बकाया था। पैसे मांगने पर आरोपियों ने उन्हें छह-छह लाख रुपये के दो चेक दिए, जो 13 जनवरी को बैंक में बाउंस हो गए। इसके बाद पैसे मांगने पर उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। इसके अलावा भिवानी की ही मेसर्स भल्ला ट्रेडिंग कंपनी के सुमित और अमित भल्ला पर भी इसी तरह धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, इनसे करीब 25.83 लाख रुपये बकाया हैं। भुगतान के बजाय आरोपियों ने 14 लाख और 10 लाख रुपये के आरटीजीएस ट्रांसफर की फर्जी कॉपी व्हाट्सएप पर भेज दी और रकम ट्रांसफर होने का झूठा दावा किया, जबकि खाते में कोई पैसा नहीं आया। बाद में बैंक जांच में यह फर्जीवाड़ा सामने आया।
विज्ञापन




मॉडल टाउन के एक व्यापारी ने भिवानी की दो फर्म पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



जगमिंद्र सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस मॉडल टाउन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें