फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत-हरिद्वार हाईवे पर भारी वाहनों पर पाबंदी

Mon, 21 Jul 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों की सुरक्षा के संबंध में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से लिए गए निर्णय के अनुसार पानीपत-हरिद्वार मार्ग पर 25 जुलाई तक भारी वाहनों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके तहत कोई भी भारी वाहन इस रास्ते से उत्तर प्रदेश व हरिद्वार की तरफ नहीं जा सकेगा।

यह जानकारी थाना सदर एसएचओ आत्माराम, एएसआई अतर सिंह, यमुना नाका चौकी ने दी। उन्होंने कहा कि एसपी व डीसी के आदेश पर इस रास्ते से कोई भी भारी वाहन नहीं जाने दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हरियाणा और यूपी के आईजी व एसपी स्तर के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में कांवड़ियों की सुरक्षा के संबध में अनेक निर्णय लिए गए।
विज्ञापन


इसी के तहत भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब शिवरात्रि पर्व तक इस रास्ते से भारी वाहन ट्रक, कैंटर, बस आदि को नहीं जाने दिया जाएगा।

इस कार्य के लिए हरियाणा और यूपी पुलिस ने संयुक्त टीमें गठित कर बार्डर पर तैनात कर दी हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाए गए हैं।

चूंकि हरियाणा व राजस्थान से हजारों कांवड़िए पानीपत के रास्ते हरिद्वार जाते हैं और कांवड़ लेकर आते हैं, लेकिन अब कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों पर फिर से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हाईवे पर 24 घंटे उपलब्ध रहेगी पेट्रोलिंग व एंबुलेंस

शिवरात्रि पर हरिद्वार से जल लेकर आने वाले कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हाईवे व टोल प्रशासन सतर्क हो गया है।

दुर्घटनाओं से बचने के लिए हाईवे कंपनी सद्भाव लिमिटेड और रोहतक पानीपत टोल प्राइवेट लिमिटेड ने भी कमर कस ली है।

सद्भाव कंपनी के सीजीएम मोहन कुमार ने रविवार को पत्रकारों को बताया कि सावन के महीने में कांवड़ियों के आवागमन से हाईवे पर भीड़ बढ़ जाने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसलिए पानीपत-रोहतक हाईवे पर टोल कंपनी द्वारा एक पेट्रोलिंग गाड़ी व दो एंबुलेंस चलाई गई हैं, जो 24 घंटे सेवा देंगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों एंबुलेंसों में डॉक्टर भी मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि हाइवे पर भीड़ न हो, इसके लिए एक पेट्रोलिंग गाड़ी चलाई है। जो निगरानी रखेगी कि हाइवे किनारे कोई तंबू न लगा हो व हाईवे पर ज्यादा देर के लिए कोई वाहन न खड़ा हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए सद्भाव व टोल कंपनी हरसंभव कदम उठाने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें