फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के पानी के लिए प्रदर्शन

Tue, 18 Feb 2014 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सरकार द्वारा देहात में अच्छी सुविधाएं देने की पोल खोलते हुए नौल्था के ग्रामीणो ने पीने के पानी की समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के नलकूप के पास रोष प्रदर्शन व्यक्त किया है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 350 घराें में एक माह से पानी की सप्लाई बंद पड़ी है तथा शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी कर्मबीर, देवेंद्र, राजकुमार, साहब सिंह, सतपाल सिंह, गीता, रोशनी, चंपा,भरतो व मूर्ति आदि ने बताया कि उनके घरों में करीब एक माह से पीने का पानी नही आ रहा है, जिससे सबको खासी परेशानी आ रही है। पीने के लिए पानी बहुत दूर तक चलना पड़ता है। इसकी शिकायत सरपंच व विभाग को दी है, परंतु कोई समाधान नही हुआ है । विभाग के जेई कर्मबीर सिंह का कहना है कि जिस जगह पर यह टयूबवैल लगा हुआ है उस जमीन की निशानदेही का कोई मामला है हमने सरपंच को इसके बारे मे बोल रखा है जल्द ही समस्या का समाधान कर ट्यूबवेल क ो चला दिया जाएगा । उधर, सरपंच ईश्वर जागलान का कहना है कि पानी की समस्या विभाग जान बूझकर कर रहा है। निशानदेही का कोई मामला नही है,विभाग को पहले पानी चालू करना चाहिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें