फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात माह के बेटे को दूध में जहर देकर मारा

Wed, 11 Sep 2013 05:38 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग के विकास नगर में एक पिता ने अपने सात माह के इकलौते बेटे को दूध में जहरीला पदार्थ पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पिता बेटे को जहर देकर अपनी दो साल की लड़की को लेकर फरार हो गया। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विकास नगर, एनएफल में मंगलवार सुबह सात माह के बच्चे कुशल को उसके पिता रिंकू ने दूध में जहरीला पदार्थ पिला दिया। उसकी मां तनु कपड़े धोकर अंदर पहुंची तो उसके मुंह और नाक से झाग निकल रहा था। मामला बिगड़ते देख उसका पति रिंकू ढाई साल की लड़की यशिका को लेकर फरार हो गया। वहीं तनु बच्चे को लेकर गोहाना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने चेकअप करने के बाद बच्चे को सिविल अस्पताल में ले जाने की बात कही। सिविल अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के दौरान बच्चे को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने शव को शवगृह में रखवा दिया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए।
पहले भी जान से मारने का किया था प्रयास
तनु ने बताया कि उसकी शादी 2009 में विकास नगर निवासी रिंकू के साथ हुई थी। उसके पास ढाई साल की एक लड़की और सात माह का एक लड़का है। उसका पति रिंकू फैक्टरी में काम करता है। उसने आरोप लगाया कि उसके पति रिंकू ने दो दिन पहले भी उसके लड़के कुशल का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया था। जिसके बाद वह सतकरतार कॉलोनी स्थित अपनी मां के पास चली गई। रिंकू मंगलवार सुबह उनके घर गया और झगड़ा न करने का आश्वासन दिया। इसके बाद उसकी मां ने उसको रिंकू के साथ भेज दिया। तनु ने बताया कि कुशल अपने पिता रिंकू के साथ कमरे में था और वह कपड़े धोने चली गई। रिंकू ने कुशल को दूध में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
विज्ञापन


बेटे के बाद बेटी की चिंता
तनू को बेटे की मौत के बाद अपनी ढाई साल की यशिका की चिंता सता रही है। उसका अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है। तनू ने आरोप लगाया कि रिंकू समेत ससुर, जेठ व देवर सब उसके साथ मारपीट करते हैं। उनसे तंग आकर उसकी जेठानी व देवरानी घर छोड़कर चली गई हैं। वह उसकी ढाई साल की लड़की को भी साथ ले गया है। उसको डर है कि वह कहीं उसकी भी हत्या न कर दे।

वर्जन
विकास नगर में जहरीले पदार्थ से एक बच्चे की मौत हुई है। परिजनों ने पिता पर दूध के साथ जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयानों के आधार पर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

नरेश कुमार, प्रभारी, पुलिस चौकी सेक्टर-29
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें