फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक क्रिया करते पकड़े तीन लोगों पर मामला

Sat, 15 Jun 2013 05:31 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। गांव ललहेड़ी के श्मशान घाट में तांत्रिक क्रिया करते पकड़े गए तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। तीनों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार रात को गांव ललहेड़ी की एक महिला परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी निगाह श्मशान घाट में नृत्य कर रहे लोगों पर पड़ी थी। इसके बारे में उन्होंने ग्रामीणों को बताया और एकत्रित होकर तीनों को पकड़ लिया था। उनका एक साथी फरार हो गया था। पकड़े गए लोगों की पहचान बागपत, यूपी निवासी मोहम्मद इलियास, पानीपत निवासी देवेंद्र व गाजियाबाद, यूपी निवासी निजाम के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तीनों के पास से पांच तरह की मिठाई, 16 सुई, 10 लोहे कील, तेल, नारियल, श्रृंगार का सामान, आटे से बनाई गई कई चीजें बरामद की थी। ग्रामीणों ने तीनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने राजलुगढ़ी चौकी के बाहर जाम भी लगाया था। पुलिस ने तीनों के खिलाफ ड्रग एंड मैजिक रेमेडीज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इसके तहत दवाई बूटी या टोने-टोटके के नाम पर व्यक्ति से विश्वासघात करना होता है। पुलिस के मुताबिक दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। तीनों आरोपी श्मशान घाट में कैसे व किसके कहने पर पहुंचे इसके बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें