फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेयर की कुर्सी के लिए लॉबिंग तेज

Thu, 06 Jun 2013 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम का मेयर और कुर्सी। इसको लेकर लंबे अरसे से कयास लगाए जा रहे थे। मतगणना पूरी होने के बाद ये कयास फिर से तेज हो गए हैं। राजनीतिक पहुंच के लोग मेयर चुनने और प्रशासनिक अधिकारी मेयर की कुर्सी बनाने को अपने-अपने स्तर पर तैयारी में जुटे हैं। राजनीतिज्ञों के लिए जितना मुश्किल मेयर तय करना है, उतना ही मुश्किल प्रशासन के लिए तंग निगम में मेयर आफिस की व्यवस्था करना है। दोनों तरफ से मेयर की कुर्सी में अड़चन है।
विज्ञापन

नगर निगम के सभी 24 वार्डों की मतगणना का कार्य मंगलवार को पूरा हो गया और सभी 24 वार्डों के पार्षद घोषित कर दिए हैं। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय 10, भाजपा के छह और इनेलो के दो प्रत्याशी जीत कर सामने आए हैं। बाकी निर्दलीय हैं।
राजनीतिज्ञों में जोड़-तोड़ की अड़चन
नगर निगम में मेयर बनाने के लिए 13 पार्षदों का समर्थन चाहिए। इसके लिए पिछले वर्ग की सीट आरक्षित है। कोई भी राजनीतिज्ञ दल या कांग्रेस पूर्ण बहुमत में नहीं है। कांग्रेस समर्थित 10 पार्षद अलग-अलग दो गुट के हैं। इनमें से नगर विधायक के सबसे अधिक सात और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सचदेवा के तीन पार्षद हैं। दोनों निगम चुनाव में एक-दूसरे के सामने प्रत्याशी खड़े करने में लगे थे। कई वार्डों में दोनों के प्रत्याशी टक्कर दे रहे थे। ऐसे में दोनों को बिना शर्त एक करना मुश्किल है। भाजपा इनेलो के साथ मिलकर मेयर बनाना चाहे तो वे भी आठ ही हैं। इनेलो के बागी भूपेंद्र सिंह इनेलो सुप्रीमो के कहने पर समर्थन में आए तो उनका आंकड़ा नौ तक पहुंच पाता है। ऐसे में कांग्रेस और भाजपा निर्दलियों के जोड़तोड़ में लग गई है।
विज्ञापन

निगम के सामने ये है अड़चन
नगर निगम के प्रथम तल, सचिव और ईओ समेत बिल्डिंग संबंधित कार्यालय हैं। यहीं पर निगम आयुक्त का कार्यालय है। यहां पर पहले ही ब्रांच के कर्मचारी आराम से नहीं बैठ सकते। दूसरे तल पर मीटिंग हाल और जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने का कार्यालय है। निगम आयुक्त ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के कार्यालयों को इसी तल पर बनाना स्पष्ट कर दिया है। इनके कार्यालय यहां पर बनाए जाते हैं तो जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र ब्रांच को अन्यत्र स्थापित किया जाएगा। निगम अधिकारियों के लिए यह सबसे बड़ी चिंता बनी है।
वर्जन
नगर निगम के द्वितीय तल पर मेयर और अन्य लोगों के कार्यालय की व्यवस्था की जाएगी। डीसी ने मौका मुआयना कर लिया है। इसका एस्टिमेट जल्द ही बनाकर मंजूरी के लिए भेज दिया जाएगा। इसके पास होते ही कार्यालय बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा और जल्द ही पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

हरमिंदर सिंह, सचिव, नगर निगम, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें