फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने किशोर को कुचला, मौत

Mon, 03 Jun 2013 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिले के गांव थर्रा में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के गांव थर्रा निवासी उस्मान (14) पुत्र हारुन शनिवार शाम अपने घर की गली से बाहर आ रहा था तभी सामने की गली से गुुजर रहे एक ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के पिछले पहिए के नीचे आ गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उस्मान को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के पिता हारून की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक मेंहदी हसन े खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें