फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से दुराचार का प्रयास, धुनाई

Tue, 16 Apr 2013 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत : थाना शहर के तहत आने वाली एक कालोनी में स्थित फैक्टरी में पांच वर्षीय बच्ची से दुराचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने आरोपी की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने एक हफ्ते पहले बच्ची की बड़ी बहन से भी छेड़छाड़ की थी। लेकिन मामला दबा दिया गया था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के पिता ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता है। वह सब्जी लेने गया था, उसकी पत्नी अन्य बच्चों को सुला रही थी कि आरोपी सलाउद्दीन उनकी पांच वर्षीय बेटी को पावरलूम मशीन के पास ले गया और दुराचार का प्रयास किया। बच्ची के चिल्लाने पर वह फैक्टरी से भागने लगा। इस बीच बच्ची को ढूंढते परिजन भी वहां आ गए। आरोप है कि फैक्टरी मालिक ने आरोपी को घर भेज कर सुबह बात करने को कहा। सुबह लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने आरोपी की धुनाई कर दी। स्थिति बिगड़ने पर किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। इस पर एसएचओ विशाल मौके पर पहुंचे और मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें