फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये ऐंठने वाला नकली इंस्पेक्टर काबू

Tue, 12 Mar 2013 05:32 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड गुरुद्वारा जोध सचियार के बाहर होमगार्ड कर्मचारी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर एनएफएल के वरिष्ठ अधिकारी से जबरन सात हजार ऐंठ लिए। विरोध करने पर चालान काटने, गाड़ी जब्त करने और मारपीट की धमकी दी। आरोप है कि उक्त अधिकारी एक ट्रक चालक से भी वसूली में जुटा था। थाना चांदनी बाग पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एनएफएल के वरिष्ठ प्लांट अधिकारी भगवान सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह आठ मार्च की रात को अपने भांजे के साथ गाड़ी में गुरुद्वारा जोत सचियार में माथा टेकने आया था। उसकी लड़की की 10 मार्च को शादी थी। वे गलती से सेक्टर 11-12 मोड़ पर बने कट से गलत दिशा में मुड़ गए। उनसे कुछ आगे एक वर्दीधारी एक ट्रक चालक से वसूली कर रहा था। वर्दीधारी उनको रुकवाकर जबरन कार में बैठ गया। उसने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताया। जैकेट पहनने की वजह से उसका नाम और पद नहीं पता लग पाया।
वर्दीधारी ने गलत दिशा में कार चलाने पर गाड़ी जब्त करने और मारपीट करने की धमकी दी। उसने उनका कालर पकड़ लिया और उसकी जेब से जबरन सात हजार रुपये निकाल लिए और गाड़ी से उतरकर चला गया। उसने सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को इसकी शिकायत दी और कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेंद्र सिंह ने बताया थाना चांदनी बाग पुलिस ने इंस्पेक्टर बनकर एनएफएल अधिकारी से सात हजार छीनने के आरोपी को गोहाना रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना नाम राजपाल निवासी करहंस बताया है। वह होमगार्ड में नांगल खेड़ी बिजली स्टोर पर तैनात है। पुलिस ने रिमांड के दौरान उससे एनएफएल अधिकारी से ठगे सात हजार रुपये और आई कार्ड बरामद कर लिया। आरोपी पहले भी इस तरह के मामले में दो बार गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें