फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की भगाने के मामले में आरोपी की मां गिरफ्तार

Thu, 07 Feb 2013 05:31 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर (सोनीपत)। क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की मां को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत से उसे न्यायिक हिरासत में सुनारियां जेल, रोहतक भेज दिया गया। पुलिस ने मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले के एक गांव के व्यक्ति ने 28 जनवरी को शिकायत दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही युवक दीपक, अपनी मां, साथी मोनू, संदीप और बारू के साथ मिलकर भगा ले गया। गन्नौर थाना पुलिस ने दीपक सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक की मां को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस इस मामले में एक आरोपी मोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस मुख्य आरोपी दीपक व अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें