खरखौदा,(सोनीपत)। देहरादून उत्तराखंड में 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित सीबीएसई नेशनल जूडो प्रतियोगिता में प्रताप स्कूल खरखौदा के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 4 पदकों पर कब्जा किया। स्कूल में सभी विजेता खिलाडियों का स्वागत किया गया।
प्राचार्य धर्मप्रकाश आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता के 30 किलोग्राम भारवर्ग में ंप्रिंस और 40 कि.ग्रा से ऊपर के भारवर्ग में अमन ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं रवि ने 45 कि.ग्रा. से ऊपर के भारवर्ग में तथा अक्षय ने 55 किग्रा से ऊपर के भारवर्ग में कांस्य पदक जीता। मंगलवार को सभी पदक विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ओमप्रकाश दहिया कुश्ती कोच साई, जूडो ट्रेनर चांद नरवाल, बॉक्सिंग कोच गुरदीप सिंह ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।