फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुकुल में दीपेंद्र हुड्डा ने छात्रों को किया पुरस्कृत

Sun, 09 Dec 2012 05:30 AM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गुरुकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मटिंडू में वार्षिक पारितोषिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने कई सांस्ृकतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। छात्र-छात्राओं ने प्रदूषण पर लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए संदेश दिया कि प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, गुरु वंदना, मेघा बरसो नृत्य, मुझे माफ करना ओम सांई राम गीत से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

दीपेंद्र हुड्डा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा बिन स्याही की कलम जैसी होती है, जिसका उपयोग नही किया जा सकता और संस्कार व गुणवत्ता रहित शिक्षा का कोई अर्थ नहीं रह जाता। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के उत्थान के लिए प्रतिबद्घ है तथा अपनी प्रतिबद्घता को पूरा करने के लिए इसी महीने खरखौदा में राजकीय कालेज की आधारशिला रखी जाएगी व अगले सत्र से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इस क्षेत्र का तेजी से विशेषकर शिक्षा के क्षेत्र में विकास किया जाना है। इस मौके पर उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें