फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों की शिनाख्त में उलझी पुलिस

Fri, 30 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना शहर के अंतर्गत कोर्ट ड्रेन नंबर एक और बरसत रोड पर मिले शवों की शिनाख्त में उलझ गई है। दोनों शवों की पहचान नहीं होने पर पुलिस की चिंता बढ़ती जा रही है। ड्रेन नंबर एक में मिले शव की पहचान को लेकर पुलिस गंभीर है।
विज्ञापन

जीटी रोड के साथ कोर्ट कांपलेक्स और रेस्ट हाउस के बीच ड्रेन नंबर एक में बुधवार को एक युवक का शव बरामद हुआ था। जिसकी हत्या कर नाले में डाला गया था। बस स्टैंड चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शिनाख्त के लिए शव गृह में रखवा दिया था। वीरवार को मृतक की पहचान नहीं हो पाई। वहीं बुधवार को बरसत रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में मिला था। उक्त मृतक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही शव को पहचान हो पाई है।
वर्जन
पुलिस ने दोनों शवों को पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिए हैं। पुलिस अपने स्तर पर मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। वे ज्यादा दिनों तक शवों को रख सकते। शवों की पहचान न होने पर उनको अपने स्तर पर इनका संस्कार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह, प्रवक्ता, पानीपत पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें