फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोव फटने से छात्रा झुलसी, मौत

Thu, 29 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। वेस्ट राम नगर में स्टोव पर खाना बनाते समय अचानक स्टोव फट जाने से एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

शहर के वेस्ट रामनगर की रहने वाली प्रीति (21) बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा थी। बुधवार सुबह जब वह खाना बनाने लगी तो इसी दौरान गैस सिलेंडर खत्म हो गया। जिसके चलते वह घर में रखे स्टोव को छत पर ले गई और उसे जलाने लगी। जब उसने तेल निकालकर उसमें आग लगाई तो स्टोव में अचानक तेज आग लग गई और स्टोव फट गया। इससे भड़की आग ने प्रीति को अपनी अपनी चपेट ले लिया। जिससे प्रीति बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने आग पर काबू पाकर प्रीति को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा है। परिजनों ने बताया कि प्रीति पढ़ाई में बहुत तेज थी। बीकॉम में उसने मेरिट सूची में स्थान पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें