फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच करोड़ की एफडी और गहने चोरी

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। क्षेत्र के गांव सुताना के सरपंच के बंद मकान में चोरों ने नकदी, आभूषण, ग्राम पंचायत का रिकार्ड समेत करोड़ों रुपये की एफडी पर हाथ साफ कर लिया। सरपंच परिवार समेत रिश्तेदारी में शादी समारोह में गया था। सरपंच के मकान में चोरी होने से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बीती रात को गांव सुताना की सरपंच बाला देवी, पति और पूर्व सरपंच रामकरण और परिवार के सदस्यों के साथ करनाल किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। रात को चोरों ने दीवार फांदकर दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। चोरों ने मकान से पांच तोले सोने के गहने, 600 ग्राम चांदी, पंचायत कैशबुक और खाता रजिस्टर चोरी कर लिया। सरपंच बाला देवी ने बताया कि चोरों ने घर में रखा टीवी भी तोड़ दिया। सरपंच बाला देवी के पति पूर्व सरपंच रामकरण ने बताया कि वह 18 नवंबर को अपने परिवार के साथ करनाल में अपनी साली के घर में शादी समारोह में गए थे। सोमवार को जब वे घर आए तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा था। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर की पिछली दीवार फांदकर दरवाजे की कुंडी तोड़कर वारदात को अंजाम दिया है।
पुलिस की कार्रवाई पर रोष
क्षेत्रवासियों ने पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया है। लोगों का कहना है कि पुलिस सिर्फ चालान काटने तक ही सिमट कर रह गई है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरपंच के घर में चोरी होने के बाद भी पुलिस सकारात्मक नहीं दिखी।
विज्ञापन

पंचायत की पूंजी और रजिस्टर चोरी
रामकरण ने बताया कि चोर ग्राम पंचायत की पांच करोड़ की एफडी, एक पूर्व सरपंच के 30 लाख गबन और उसके खिलाफ सस्पेंड कार्रवाई रजिस्टर समेत अन्य कागजात भी चोरी हो गए। उसने चोरी में किसी जानकार का हाथ होने का शक जाहिर किया है।
विज्ञापन

वर्जन
सुताना गांव में सरपंच के बंद मकान में चोरी की सूचना मिली थी। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
नरेंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें