सोनीपत। मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल राई में आयोजित अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को उपस्थित दर्शकों को बेहतर मुकाबले देखने को मिले । दर्शकों ने मुकाबलों का खूब लुत्फ उठाया। सेमिफाइनल मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए एमएनएनएस स्कूल राई और माडर्न स्कूल दिल्ली की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराते हुए फाइनल मे प्रवेश किया।
एमएनएसएस के प्रवक्ता मानसिंह दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता के सेमिफाइनल मुकाबलों में एमएनएसएस राई की टीम ने 30 ओवर में 138 रन बनाकर डीपीएस, मथुरा रोड दिल्ली की टीम को हराया और प्रतियोगिता के फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में सुखपाल ने एक विकेट झटका और दो कैच लेकर बेहतर प्रदर्शन किया। सुखपाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरे सेमिफाइनल मुकाबले में मार्डन स्कूल दिल्ली की टीम ने 21 ओवर में 126 रन बनाए। वाईपीएस पटियाला की टीम को 24.5 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मौके पर एचएस अंटाल, कोच चंदन प्रकाश , सुनील कौशिक , अनिल सैन, धनपत अरोड़ा आदि मौजूद रहे ।