इसराना। नेशनल हाईवे 71-ए पर शाहपुर गांव में भैया दूज पर आई महिला की ईंट भट्ठा कंपनी के ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस से शव को अपने कब्जे में लेकर पानीपत के शव गृह में रख ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीरमती 45 वर्ष वासी पानीपत अपने मायके भैया दूज पर अपने पिता चंद्रभान के घर आई थी। शुक्रवार दोपहर बाद घर वापस पानीपत जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी, तभी अचानक पीछे से आकर ईंट भट्ठे के ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बीरमती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल के शव गृह में रख दिया है।