फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और छात्राओं की सुरक्षा पर ध्यान नहीं

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में महिलाओं की सुरक्षा पर कोई ध्यान नहीं है। पुलिसकर्मी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने में हिचक महसूस करते हैं। इससे महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की वारदात लगातार बढ़ती जा रही हैं। अमर उजाला माई सिटी ने अभियान के चलते आर्य पीजी कालेज की छात्राओं ने बात की। उन्होंने शहर में पुलिस के व्यापक प्रबंध होने की मांग की।
कोट्स फोटो
शहर में पुलिस सुरक्षा नाम की है। सड़क व बाजार में इस तरह के कोई प्रबंध नहीं दिखाई देते। जिससे महिलाओं के साथ छेड़छाड़ पर छीना झपटी की वारदात अकसर हो जाती हैं। महिलाओं की स्थिति को देखते हुए पुलिस के पुख्ता प्रबंध होने की जरूरत है।
विज्ञापन

बबली, छात्रा
कोट्स फोटो
शहर के कालेज और स्कूलों के गेट पर हर समय युवा खड़े रहते हैं। इसके बाद पूरे रास्ते भर भी मनचले टाइप युवा जगह-जगह खड़े रहते हैं। पुलिसकर्मी उनको देखकर भी अनदेखा कर देते हैं। जिससे उनके हौसले बढ़ जाते हैं। यह स्थिति दिनोंदिन बिगड़ती जा रही है।
पूनम, छात्रा
कोट्स फोटो
महिलाओं के साथ छेड़छाड़ व छीना झपटी की वारदात अकसर हो जाती हैं। कुछ महिलाएं साहस जुटाकर पुलिस के पास पहुंचती हैं तो वहां पर उनको न्याय मिलने की बजाय पहले ही लज्जा का सामना करना पड़ता है। वे पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने के तरीके से परेशान को होकर वापस ही लौट आती है।
विज्ञापन

बबीता, छात्रा
कोट्स फोटो
महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं हैं। झपटमार बाजार तो दूर घर के बाहर खड़ी महिलाओं को भी शिकार बना लेते हैं। इस तरह की वारदात शहर में कई बार हो चुकी हैं। जिससे महिलाओं को घर में भी असुरक्षा महसूस होती है। पुलिस को इसके व्यापक प्रबंध करने की जरूरत है।
अशिमा, छात्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें