फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो पलटने से एक की मौत, पांच घायल

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव मोहम्मदाबाद के पास अनियंत्रित आटो के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद आटो चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दीपावली पर गांव पलड़ा फिलहाल गांव मोहम्मदाबाद निवासी रघु, प्रभुनाथ, सुषमा, सीमा, मिथलेश और मंजू आटो से मुरथल स्थित बावरिया धाम आए थे। वहां से दर्शन कर वे वापस गांव मोहम्मदाबाद जा रहे थे। प्रभुनाथ ने पुलिस को बताया कि चालक आटो को लापरवाही से चला रहा था। मोहम्मदाबाद के पास पहुंचने पर अचानक आटो पलट गया। जिससे नीचे दबने से रघु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में प्रभू नाथ, सुषमा, सीमा, मिथलेश व मंजू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक आटो छोड़कर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही झरोठ चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने रघु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने प्रभुनाथ की शिकायत पर फरार आटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें