फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में महिला समेत पांच घायल

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के गांव कुराड़ में जमीन को लेकर हुए झगड़े में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन राज सिंह ने बताया कि गांव में दो कनाल 19 मरला जमीन में गन्ने की फसल खड़ी है। इस पर महेंद्र की नजर है और रविवार को उसने गन्ने की फसल उजाड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब उसको रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। इसमें राज सिंह, शमेशर सिंह, काला, सोनू और शमशेर की पत्नी राजन को गंभीर चोट लग गई। उनको घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भरती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उनका इलाज किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें