फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानांतरण के विरोध में पदयात्रा

Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
Panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की मेवात में स्थानांतरण के विरोध में पद यात्रा में शामिल शिक्षकों ने सरकार की नीतियों की निंदा की और नीति बनाकर उनका मेवात से बाहर स्थानांतरण करने की मांग की। शिक्षक संघ को इनेलो और हजकां ने अलग-अलग समर्थन दिया और पदयात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की 300 शिक्षकों की पदयात्रा नूह, मेवात से चलकर बुधवार को पानीपत पहुंची। इसराना की तरफ से पहुंची यात्रा लालबत्ती पर पहुंची। जहां पर हजकां के जिला प्रधान जोगेश मखीजा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समर्थन दिया। यहां से शिक्षकों का जत्था नारेबाजी करता हुए आर्य बाल भारती स्कूल में पहुंचा। जहां पर इनेलो के इसराना विधायक कृष्ण लाल पंवार ने अपना समर्थन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने यात्रा में शामिल शिक्षकों का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि पद यात्रा 26 अक्तूबर को नूह, मेवात से शुरू हुई थी। यहां से गुड़गांव, झज्जर होते हुए रोहतक पहुंचे। यात्रा रोहतक से गोहाना, इसराना होते हुए पानीपत पहुंची है। यात्रा एक दिन में 40 से 50 किलोमीटर तय करती है वे 4 नवंबर को चंडीगढ़ मुख्यमंत्री आवास पहुंच जाएंगे। जहां पर वे प्रभावी ढंग से अपनी मांगों को रखेंगे। इस मौके पर राजेश पूनिया, जगदीप, बिजेंद्र नरवाल, सुरेंद्र, सुखवंत, सुभाष कादियान, प्रवेश छौक्कर, वीरेंद्र, कृष्ण, नरेश, रामकुवार, रमेश, अनिल, दीपक मान, बलिंद्र अहलावत, हरिपाल और जयदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें