फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शिक्षा मंत्री के जिले से अब तक भेजे 965 आइडिया, लक्ष्य पाना बना चुनौती

Sat, 27 Sep 2025 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



रवींद्र नैन



पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का गृह जिला इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत अपने आइडिया भेजने में अपने लक्ष्य से काफी दूर है। जिले से करीब 965 विद्यार्थियों ने आइडियाज भेजे हैं, जबकि लक्ष्य 1400 आइडियाज भेजने का मिला है। इनमें बापौली को 235, इसराना को 230, मतलौडा को 275, पानीपत को 395 और समालखा खंड को 265 आइडियाज भेजने का लक्ष्य मिला है। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी 30 सितंबर तक अपने आइडियाज भेज सकेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने आइडियाज भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की थी लेकिन आवेदन कम आने से विभाग अंतिम तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ा चुका है। आइडियाज भेजने के लिए मात्र छह दिन का समय बचा है। इतने कम समय में लक्ष्य को हासिल करना जिला शिक्षा विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।


निर्धारित अवधि में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश



जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर अपने अधीनस्थ स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा आइडियाज भिजवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, विभाग की ओर से कम आवेदन वाले खंडों की सूची मांगी गई थी। जिला विज्ञान विशेषज्ञों को यह सूची 20 सितंबर तक भेजने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशानुसार जिला शिक्षा विभाग लक्ष्य से अधिक आइडियाज भेजने की कवायद में जुटा है। योजना के तहत अपने आइडियाज भेजने के मामले में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी रूचि दिखाने लगे हैं।
विज्ञापन




युवा सोच को मिलेगी नई उड़ान


डीएसएस संदीप कुमार ने बताया कि युवा सोच को नई उड़ान देने के मकसद से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इंस्पायर अवार्ड की शुरूआत की है। इसके तहत देशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के मौलिक विचारों और नव प्रवर्तनों के नए यूनिक आइडिया ऑनलाइन मांगे गए हैं। विभाग ने जिले को 1400 आवेदन करने का लक्ष्य दिया है। इनमें जिले के 174 राजकीय तथा 106 निजी स्कूलों को लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हालांकि निजी स्कूल आइडियाज भेजने में कम रूचि दिखा रहे हैं।

हर स्कूल से चयनित होंगे पांच आइडिया

हर स्कूल से पांच आइडिया चयनित किए जाएंगे। श्रेष्ठ 60 आइडिया का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयन होगा जिन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के अंतर्गत नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन की ओर से चलाई गई है। विद्यार्थियों को अपने आसपास घट रही समस्याओं के निदान पर आइडिया देना हैं।
विज्ञापन


जिलावार 23 सितंबर तक भेजे गए आइडियाज

जिला भेजे गए आइडियाज

सिरसा 1592

कुरुक्षेत्र 1497

महेंद्रगढ़ 1483

हिसार 1410

मेवात 1407

सोनीपत 1340

करनाल 1273

गुरुग्राम 1218

फतेहाबाद 1211

झज्जर 1200

कैथल 1192

अंबाला 1110

जींद 1052

रेवाड़ी 1035

फरीदाबाद 969

पानीपत 965

पलवल 936

रोहतक 922

चरखीदादरी 800

भिवानी 794

यमुनानगर 654

पंचकुला 604

कुल 24664

वर्जन-

इंस्पायर योजना में लगातार जिले से आवेदन बढ़ रहे हैं। सभी स्कूलों का योजना में भाग लेना अनिवार्य है। जिला स्तर के बाद राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आइडिया चयनित किया जाएगा। निर्धारित समय तक आवेदनों की संख्या बढ़ाते हुए लक्ष्य पूरा करने का प्रयास रहेगा।

- संदीप कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें