फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क उखाड़ भूला ठेकेदार, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। मतलौडा से अदियाना जाने वाली करीब 5 किलोमीटर लंबी सड़क को नया बनाया जाना है। ठेकेदार ने इस सड़क को दो महीने से उखाड़ा हुआ है। लेकिन काम शुरू नहीं किया जा रहा है। जिससे आने जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। सड़क न बनने के कारण इस सड़क पर कई बार हादसा भी हो चुका है।
विज्ञापन

मतलौडा से अटावला तक करीब 8.5 किलोमीटर लंबी सड़क को दोबारा से बनाने के लिए सरकार की ओर से 5.50 करोड़ रुपये का टेंडर दिया जा चुका है। ठेकेदार ने इस सड़क को बनाने के लिए मतलौडा से अदियाना तक सड़क को दो महीने से उखाड़ कर छोड़ दिया है। यह सड़क लोकल रास्ते से होकर गोहाना पहुंचती है। जिस पर करीब 20 गांव लगने से यह सड़क हर समय व्यस्त रहती है। लेकिन सड़क को उखाड़कर छोड़ देने से सड़क पर वाहनों के कारण गहरे गड्ढे हो चुके हैं। रात की बात तो दूर दिन में भी कई दोपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल हो चुके हैं। इतना ही नहीं सड़क उखड़ने के कारण जब यहां से वाहन गुजरते हैं तो धुल का भारी आलम होता है। जिससे सड़क के साथ लगती फसलें तो खराब हो ही रही हैं साथ ही लोगों को बड़ी परेशानी भी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सड़क जल्दी बनाने के लिए कई बार गुहार लगाई जा चुकी हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अरुण कुमार ने कहा कि मतलौडा से अटावला तक इस सड़क को बनाने के लिए टेंडर दिया जा चुका है। 5.50 करोड़ रुपये की लागत से 18 फूट चौड़ी और 8.5 किलोमीटर लंबी सड़क को बनाने में 9 महीने का समय निश्चित किया गया है। दिसंबर तक सड़क बनकर तैयार की जाएगी। जब भी कोई सड़क बनाई जाती हैं तो लोगों को परेशानी होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें