किसानों ने ब्लॉक स्तर पर फायर ब्रिगेड गाड़ी रखने की मांग की
सनौली। सनौली-बापौली ब्लाक में पिछले वर्ष गेहूं की फसल की कटाई के समय करीब सैकड़ों एकड़ से अधिक फसलें आग लगने से जलकर राख हो गई थी । गेहूं के सीजन में अचानक आग लगने से बचाने के लिए जिला प्रशासन को ब्लॉक स्तर पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां रखनी चाहिए । सनौली-बापौली क्षेत्र में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है । जिला प्रशासन ने गेहूं की खड़ी फसलों को आग से बचाने के कोई भी प्रबंध नहीं किए है।
इस बार जिला प्रशासन ने तहसील बापौली में फायर बिग्रेड की गाड़ी का अब तक प्रबंध नहीं किया है। क्षेत्र में आग लग जाने के बाद पानीपत से आधा-एक घंटे तक फायर बिग्रेड की गाड़ियां को पहुंचने में लगता है तब तक आग से काफी नुकसान हो जाता है। इस बार भी पिछले वर्ष की तरह सब तहसील बापौली में फायर ब्रिगेड की गाड़ी रखी जाए तो आग लग जाने पर जल्दी ही आग को काबू किया जा सकता है। पिछले वर्ष सब तहसील सनौली थाना और दूसरा बापौली थाने में जिला प्रशासन द्वारा अस्थायी एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भेजी रखी गई थी जिससे किसी भी अनहोनी से तुरंत निपटा जा सके। पिछले वर्ष गेहूं की फसल की कटाई के समय करीब दो सौ एकड़ फसलें अचानक आग लगने से जलकर राख हो गई थी । क्षेत्र वासी किसान महाबीर, शुगनचंद, सतीशपाल, सुरेश, रोहतास, बनवारी, राजेंद्र कुमार, कृष्ण लाल, इकराम, सुनील, सतपाल आदि ने सनौली-बापौली में अस्थायी फायर ब्रिगेड रखने की मांग की।