कार सवार से शराब ठेके का पता पूछने के बहाने मोबाइल व 10 हजार लूटे
समालखा। जीटी रोड पर गांव करहंस के बस अड्डे के नजदीक कार सवार से शराब के ठेके का पता पूछने के बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल फोन व 10 हजार रुपये लूट लिए। कार सवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकेश निवासी अंसल सोसाइटी ने बताया कि उस े समालखा के एचएसआईडीसी में स्टील की फैक्टरी लगाई हुई है। रात करीब नौ बजे वे अपनी कार में सवार होकर घर जा रहे थे कि गांव करहंस के पास शौच के लिए रुके थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए ओर उन से शराब ठेके का पता पूछने लगे। बदमाश उनको जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन व 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।