फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में बस में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला ड्राइवर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में बस में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला ड्राइवर का शव
विज्ञापन

पानीपत। रोडवेज डिपो पानीपत की बस में वीरवार सुबह एक चालक अचेत हालत में पड़ा मिला। साथी कर्मचारियों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बड़ौली गांव निवासी जगबीर (49) वर्ष 1993 में रोडवेज विभाग में चालक भर्ती हुआ था। बुधवार सुबह 8 बजे वह डिपो में ड्यूटी पर आया। शाम लगभग 5 बजे बस से शामली चक्कर लगाया। वापस लौट डिपो में ही बस खड़ी कर दी। रात अधिक होने के कारण पानीपत डिपो में बूथ नंबर छह पर बस लगाकर उसी में सो गया। वीरवार सुबह एक निजी बस बूथ नंबर छह पर लगवाने के लिए परिचालक ने उसे जगाने का प्रयास किया। जगबीर नहीं उठा तो साथी कर्मचारियों को सूचना दी। चिकित्सकों का अनुमान है कि हृदयघात के कारण जगबीर की मौत हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें