फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौचरान भूमि से कब्जा छुडवाने को लेकर गौशाला में की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचरान भूमि से कब्जा न छुड़वाने पर ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताया
विज्ञापन

सनौली। गांव जलालपुर प्रथम में गोचरान जमीन पर कुछ दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। गोचरान भूमि से कब्जा छुड़वाने को लेकर गांव में स्थित गोशाला में ग्रामीणों ने बैठक कर कब्जा छुड़वाने की मांग की ।
विज्ञापन

ग्रामीण राजपाल, सुंदर लाकड़ा, सेठपाल, जगदीस नंबरदार, साहब सिंह, प्रवीन पंच, रामफल, महेंद्र, सतपाल, चूहड़ सिंह, राजेश, महेंद्र, अजब, सुभाष, ऋषिपाल, विनोद, राजकुमार व ओमपाल का कहना है कि गांव की गोचरान जमीन पर कुछ दबंग लोगों ने पिछले कई वर्षों से कब्जा कर रखा है। कब्जा होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जमीन से कब्जा मुक्त करवाने के लिए कई बार उच्चाधिकारियों डीसी, एसडीएम समालखा सहित तहसीलदार को शिकायत कर चुके हैं। जिसकी डीसी के आदेश पर तीन महिने पहले निशानदेही भी कराई गई, लेकिन अब तक किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारी जमीन पर हो रहे कब्जे से भली भांति परिचित होने के बाद भी कार्रवाई करने की नाम पर पीछे हट रहे हैं। अधिकारियों के ढीले रवैये के आगे दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे है। अगर प्रशासन ने इस और जल्द ध्यान नहीं दिया तो कब्जे को लेकर बढ़ रहे आपसी तनाव के चलते विवाद हो सकता है। इस बारे में सरपंच रमेश शर्मा का कहना है कि पंचायत ने भी गोचरान भूमि से कब्जा छुड़वाने का प्रस्ताव पारित किया हुआ है । जल्द ही प्रशासन की मदद से कब्जे छुड़वाए जाएंगे । इस बारे बीडीपीओ बिजेंद्र सिंह सांभरवाल का कहना है कि मै अभी बीमारी के चलते छुटटी पर हूं । गांव में गोचरान जमीन पर अवैध कब्जे होने की शिकायत है। जल्द ही उच्चधिकारियों के आदेश पर कार्रवाई कर जमीन को कब्जा मुक्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें