फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-संसोधित टोल दर 17 जुलाई से होंगी लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड टोल की दर बढ़ाई, रियायती निजी वाहनों की फीस दोगुना की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीएसटी में उलझे लोगों को जीटी रोड पानीपत स्थित टोल कंपनी ने तगड़ा झटका दिया है। पानीपत एलीवेटिड कोरिडोर लिमटेड ने टोल दरों को बढ़ा दिया है। पानीपत शहर के रियायती निजी वाहनों की टोल दर को दोगुना बढ़ाकर पांच रुपये से सीधा दस रुपये कर दिया है। टोल कंपनी ने बढ़ी दरों को 17 जुलाई से लागू करने का फैसला लिया है। वहीं पानीपत टोल फ्री मंच ने इसका एक बार फिर से विरोध शुरू कर दिया है। इसको लेकर सोमवार को अहम बैठक बुलाई गई है।
पानीपत एलीवेटिड कोरिडोर लिमिटेड ने एलएंडटी आईडीपीएल के अधीन पानीपत टोल प्लाजा के रेट दरों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने कहा कि छह जुलाई को एक पत्र जारी किया गया है। जिसके अनुसार नेशनल हाईवे नंबर-1 के किलोमीटर नंबर 86 से 96 दस किलोमीटर एरिया में है। इसके करीब 3.4 किलोमीटर में एलिवेटिड स्ट्रेक्चर शामिल है। कंपनी का कहना है कि स्थानीय निजी वाहन में विशिष्ट श्रेणी के वाहन पर लागू शुल्क का 25 प्रतिशत, जबकि व्यावसायिक वाहन पर 50 प्रतिशत की छूट है। हम बता दें कि इसको लेकर नौ जुलाई 2008 को निजी वाहनों पर छूट दी गई थी। इस पर 25 जुलाई 2005 को एग्रीमेंट भी साइन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं नई दरें
वाहन प्रति एक मार्ग फेरा रियायत प्राप्त वाणिज्यिक निजी वाहन
कार, वैन व जीप 30 10 15
हल्के व्यावसायिक 45 -- 25
ट्रक व बस 90 -- 45
मल्टीपर्पज वाहन 90 -- 45
नोट : कंपनी द्वारा निर्धारित की गई हैं।

इधर शहरवासी फिर से होने लगे एकजुट
शहर को टोल फ्री करने को लेकर बनाया टोल फ्री पानीपत मंच एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इसको लेकर लड़ाई खुलकर लड़ने को लेकर संघर्ष शुरू करने का फैसला लिया है। मंच संयोजक गौरव लिखा ने बताया कि पहले कंपनी द्वारा निजी वाहनों पर पांच रुपये लिए जाते थे। वे पांच रुपये ही खत्म करने की मांग कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने इनको बंद करने की बजाय दोगुना कर दिया है। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें