हवन यज्ञ के बाद की शिव परिवार की स्थापना
इसराना। पूठर गांव स्थित गौरी शंकर मंदिर में रविवार को मूर्ति स्थापना समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव परिवार, श्री राधा कृष्ण, हनुमान और भगवती के अष्ट रूपों की स्थापना की गई। इससे पहले मंदिर परिसर में आयोजित हवन यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां डालीं। भंडारा भी आयोजित हुआ।
मंदिर समिति के प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पूठर के गौरी शंकर मंदिर में रविवार को ग्रामीणों ने गांव में सुख शांति और समृद्धि के लिए आहुतियां डालीं। कार्यक्रम में महंत बाबा धर्मनाथ, सीता राम शर्मा, सुमेर सिंह, डॉ. सुरेंद्र कुमार, राजेश, सतपाल, नरेंद्र व भीरा मौजूद रहे।