फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु अर्जुन देव की लासानी शाहदत पर हुआ सालाना समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इसराना। खालसा प्रचार गुरुद्वारा संत भवन इसराना साहिब में शनिवार को गुरु अर्जुनदेव की लासानी शाहदत को समर्पित और संत बाबा संतोख सिंह की याद में सालाना समागम आयोजित किया गया। समागम में अन्य प्रदेशों से भी संगत पहुंची। इसराना साहिब के आसपास लगे मेले में बच्चों और संगत ने खरीदारी की।
संत बाबा राजेंद्र सिंह खालसा ने कहा कि हमें गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। इसी में समाज की भलाई है। हम सच्ची लगन और मेहनत से कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। युवा वर्ग सही रास्ते पर चले, सकारात्मक कार्य करें और समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए कार्य करे तो देश और समाज तरक्की कर सकता है। युवाओं को नशे और बुराइयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन गुरु अर्जुन देव ने मुगल साम्राज्य के जुल्म के खिलाफ लासानी शाहदत दी थी। संत बाबा संतोख सिंह की याद में भी यह सालाना समागम मनाया गया। रागी जत्था गगनदीप सिंह गंगानगर वाले और कुलदीप सिंह अमृतसर वाले ने गुरबाणी का पाठ किया। ढाड़ी जत्थे सुरिंद्र सिंह पारस ने सिखी इतिहास के प्रसंग सुनाए। कथावाचक परमजीत सिंह निसिंग ने गुरवाणी, शबद कीर्तन ओर एतिहासिक गाथाएं पेश कीं। बाबा फतेह सिंह एकेडमी इसराना साहिब के छात्र अमनप्रीत सिंह व हरप्रीत सिंह ने प्रारंभिक शब्द कीर्तन कर समागम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत से पहुंचे पैदल जत्थे का हुआ स्वागत
श्री रहिरास साहिब सेेवा सिमरन सोसाइटी पानीपत के सहयोग से इसराना साहब पहुंचे पैदल जत्थे का इसराना साहिब के मुख्य द्वार पर संत भवन गुरुद्वारा इसराना साहिब ने सरदार दलविंद्र सिंह खालसा ने स्वागत किया। सालाना समागम के अवसर पर दिनभर संगत का तांता लगा रहा। इस दौरान अटूट लंगर चला। इस मौके पर पर दलविंद्र सिंह, गुरदयाल सिंह, जितेंद्र सिंह, उपकार सिंह और जगतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें