सांसद सैनी के जन्मदिन पर लगाया रक्तदान शिविर
पानीपत। लोकतंत्र सुरक्षा मंच ने कुरुक्षेत्र सांसद राजकुमार सैनी के 65वें जन्मदिन पर रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्तदान किया। लोकतंत्र सुरक्षा मंच द्वारा गोहाना रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें जिला रेडक्रास से डॉ. पूजा सिंगल और उनकी टीम ने देख-रेख की। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सुरक्षा मंच युवा इकाई पानीपत के अध्यक्ष बलजिंद्र सिंह ने की। मंच के करनाल अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष रामपाल रोड़ मुख्यातिथि रहे। रक्तदान शिविर में 65 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर रितेश शर्मा, उषा अटकान, संजू, गोविंद सैनी, संजय पांचाल,लख्मी चंद कश्यप, डॉ. रामफल सैनी, डॉ. रफल सिंह कश्यप, सतबीर धीमान, कुलदीप उरलाना, जगबीर लाठर, सतीश, मोहित गुप्ता, रतन लाल बैरागी, रवि अटकाना, रमेश कुमार, जसबीर राणा, युवा नेता नीरज धानक, सतीश सैनी, केडी शर्मा, सुभाष रंगा, तेलूराम सैनी, रामकुमार सैनी, दर्शन सिंह व अजय उरलाना मौजूद रहे।