फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से बंदियों में आए मानसिक और आध्यात्मिक बदलाव : डॉ. संजय

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। केंद्रीय योग प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद एवं श्री रामा-कृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट पानीपत जिला जेल में एक महीने से नि:शुल्क योग शिविर आयोजित कर रहा है। इसका शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में पानीपत जेल के सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय सिंह और समाजसेवी विनोद धमीजा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

जेल सुपरिटेंडेंट डॉ. संजय सिंह ने कहा कि श्री रामा कृष्णा चैरिटेबल ट्रस्ट के योग शिविर से बंदियों को बड़ा लाभ हुआ है। सभी बंदियों में योग की वजह से मानसिक और आध्यात्मिक बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी श्रीराम कृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट इसी प्रकार बंदियों को योग शिक्षा देते रहेंगे। इससे बंदियों को अपने जीवन की नई शुरुआत करने का अवसर मिलेगा। मुख्य अतिथि विनोद धमीजा ने कहा कि श्री रामा-कृष्णा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधक राकेश भयाना और उनकी टीम एक महीने से बंदियों को योग करवा रही है। यह वास्तव में सराहनीय कार्य है। विनोद धमीजा ने कहा कि भविष्य में कभी भी बंदियों को किसी प्रकार की आवश्यकता है, तो उसके लिए वह सदा तत्पर रहेंगे। संस्था के महासचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने में बंदियों को योग की जो शिक्षा मिली है। उससे बंदियों में बदलाव आया है। जिला जेल में योग शिविर लगाने का संस्था का मकसद पूरा हो गया। उन्होंने डिप्टी सुपरिटेंडेंट संदीप का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने योग शिक्षक की अनुपस्थिति में बंदियों को योगा सिखाया और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। डॉ. संजय सिंह और विनोद धमीजा ने सभी कैदियों को सर्टिफिकेट और केले वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें