फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सपोर्टरों को समझाई जीएसटी की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपोर्टरों को समझाई जीएसटी की बारीकियां
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। हैंडलूम मेन्यूफैक्चरर एक्सपोर्टर व एक्सपोर्टरों को मंगलवार को जीएसटी की बारीकी समझाई गई। उन्हें इसको लेकर शुरुआत में की गई किसी तरह की गड़बड़ी साल के आखिर की आडिट में पकड़े जाने के साफ संकेत दिए गए। हैंडलूम उद्यमियों व एक्सपोर्टरों ने इसको लेकर सरकार को सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हैंडलूम एक्सपोर्टर परमोशन काउंसिल द्वारा मंगलवार को शहर के एक होटल में जीएसटी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। दिल्ली के रीजनल ऑफिसर राजा लिंगम ने सेमिनार की अध्यक्षता की। जीएसटी विशेषज्ञ रघुनादन ने एक्सपोर्टर को जीएसटी की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीएसटी सरकार का अच्छा कदम है। उद्यमियों व व्यापारियों को शुरुआत में कुछ अटपटी लग रही है, लेकिन इससे व्यापार साफ सुथरा दिखेगा। सरकार द्वारा जीएसटी को लेकर कुछ नियम तैयार कर लिए गए और कुछ की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। ये सब भी अगले दस दिन में तैयार कर लिए जाएंगे। रिजनल ऑफिसर राजा लिंगम ने कहा कि एक्सपोर्टरों को जीएसटी के लागू करने में किसी तरह की दिक्कत आती है तो वे उनको अपनी समस्या बताए। वे सरकार के सामने एक्सपोर्टरों की समस्याओं को रखकर समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि वे सब इमानदारी के साथ जीएसटी का पालन करें। वे शुरुआत में किसी तरह की गड़बड़ी करते हैं तो आगे जाकर पकड़े जाएंगे। उनको फिर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह के सेमिनार केरल, तमिलनाडु व यूपी के वाराणसी में आयोजित किए जा चुके हैं। इस मौके पर हैंडलूम एक्सपोर्टर मेन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के प्रधान रमेश वर्मा, एक्सपोर्टर एसोसिएशन के प्रधान ललित गोयल, सुरेश गर्ग, संजय मित्तल, रामनिवास गुप्ता, अशोक गुप्ता, विभु पालीवाल, राकेश जैन व इंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें