नो-डयूज ना होने पर दो पंच उम्मीदवारों के नामाकंन रद्द
सनौली। सनौली ब्लॉक के गांवों में चल रहे पंच व सरपंच पद के उप चुनाव के लिए भरे जा चुके नामांकन फार्मों की छटनी का कार्य पूरा हो गया। छटनी के दौरान गांव राणा माजरा में वार्ड-13 में महिला पंच के लिए दो महिला उम्मीदवारों के नामांकन की जांच की गई तो फार्म में बिजली निगम और बैंक की तरफ से नो-डयूज प्रमाण पत्र नहीं मिला। जिसके चलते दोनों के नामांकन रद्द कर दिए गए। अब गांव में रिक्त पड़े पंच का चुनाव इस बार नहीं होगा। गांव सनौली खुर्द, गांव कुंडला पत्थरगढ़, गांव नवादा-आर और गांव तामसाबाद में दो अलग-अलग वार्डों से पंच पद कर दो ही नामाकंन होने पर निर्वनिरोध चुने गए है। बुधवार को नामांकन फार्म उठाने की अंतिम तिथि है। इसके बाद ही अन्य पंचों पर भी सहमति हो सकती है।