फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आईबी कॉलेज में आए 850 आवेदन, 1440 सीटों पर होगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया जारी है। प्रदेश के 328 कॉलेजों के 88 पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन किया जा रहा है। जिले के 14 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 11260 सीटों पर दाखिला होना है। आवेदन प्रक्रिया 19 मई से शुरू हुई थी, जो 09 जून तक जारी रहेगी। स्नातक कक्षा में दाखिले के लिए अधिकतर युवा शहर के प्रमुख कॉलेजों में पढ़ने के लिए उत्साह दिखा रहे हैं। जिले के महाविद्यालयों में पांच हजार से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। शहर के प्रमुख व प्राचीन कॉलेज में शुमार आईबी पीजी महाविद्यालय में ही करीब 850 युवा पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि आर्य महाविद्यालय में करीब 1300 जबकि एसडी कॉलेज में करीब 1150 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। कॉलेजों में दाखिले के लिए सत्यापित परिवार पहचान-पत्र अनिवार्य किए गए हैं। वहीं कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई होगी। कॉलेजों में कौशल विकास युक्त शिक्षण पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


बॉक्स



आईबी कॉलेज में 1440 सीटों पर होगा दाखिला
आईबी पीजी कॉलेज शहर के प्रमुख तीन सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में से एक है जो जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में शुमार है। आईबी पीजी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में विभिन्न कोर्स के लिए 1440 सीटें उपलब्ध हैं। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि आईबी पीजी महाविद्यालय शहर का सबसे पुराने कॉलेजों में से एक हैं। इसकी स्थापना स्वर्गीय इंद्रभान ढींगड़ा की याद में वर्ष 1956 में हुई थी। आईबी महाविद्यालय शिक्षा, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों में वर्ष दर वर्ष प्रगति कर रहा है। विद्यार्थियों का मनोवैज्ञानिक आकलन करने के साथ कौशल विकास के लिए स्किल डेवलेपमेंट सेंटर भी खोला गया है। आईबी कॉलेज में योगा कक्षाएं, औद्योगिक एवं शैक्षिक दौरे, वाई-फाई कैंपस, इन्क्यूबेशन और इनोवेशन सेंटर, मेधा लर्निंग सेंटर, राज्य कला प्रयोगशालाएं, अल्ट्रा-आधुनिक सुविधाओं के साथ सभागार और सम्मेलन कक्ष, स्मार्ट कक्षाएं, जॉब ओरिएंटेड सर्टिफिकेट कोर्स, प्लेसमेंट सेल, महिला सेल, कानूनी साक्षरता सेल, यूथ रेडक्रॉस सेल, संस्कारशाला क्लब, यूथ अगेंस्ट ड्रग्स क्लब, शिकायत सेल, एंटी रैगिंग सेल, यौन उत्पीड़न के खिलाफ समिति, इको क्लब जैसी व्यवस्थाएं मौजूद हैं।

बॉक्स



आईबी कॉलेज में यूजी सीटों की स्थिति-



कोर्स सीटें

बीए 400

बीए मेजर इन इंग्लिश 60

बीकॉम एडिड 160

बीकॉम सेल्फ फाइनेंस 240

बीकॉम ऑनर्स 60

बीएससी फिजिकल साइंस एडिड 60

बीएससी फिजिकल साइंस एसएफ 80

बीएससी लाइफ साइंस एडिड 60

बीएससी लाइफ साइंस एसएफ 40

बीबीए 130

बीसीए 150

कुल 1440


वर्जन-

उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा कॉलेजों में दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। आईबी कॉलेज में स्नातक कक्षाओं की 1440 सीटों पर दाखिला किया जाएगा। अब तक करीब 850 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डॉ. शशि प्रभा मलिक, प्राचार्य, आईबी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें