फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जीआरपी ने चलाया विशेष जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को जीआरपी ने रेल वार्डन टीम के साथ मिलकर विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान में यात्रियों के सामान के साथ-साथ यात्रियों की भी जांच की गई। जीआरपी और रेल वार्डन टीम ने यात्रियों के बैग को खोलकर सामान की जांच की। जांच के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
विज्ञापन

टीम ने यात्रियों को सलाह दी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी साझा ना करें। किसी अनजान व्यक्ति से कोई खाने-पीने की चीज ना लें। यह अभियान जीआरपी थाना प्रभारी धर्मपाल के नेतृत्व में चलाया गया। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का खास ध्यान रखा जाता है। इसी कड़ी में रेल वार्डन टीम के साथ विशेष जांच अभियान चलाया। यात्रियों को सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। समय-समय पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित अभियान चलाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें