फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 84 प्रतिशत बच्चों व किशोरियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की गोलियां

Wed, 27 Aug 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
बच्ची को गोलियां खिलाती मेयर कोमल सैनी व नोडल अधिकारी डॉ. ललित वर्मा। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
- मेयर कोमल सैनी और सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। राष्ट्रीय कर्मी दिवस पर साप्ताहिक अभियान की शुरूआत मंगलवार को मेयर कोमल सैनी ने अंध विद्यालय से की। बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाने का अभियान 26 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगा। अभियान में करीब 5.82 लाख को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी। अभियान के पहले दिन लगभग 84 प्रतिशत बच्चों व किशोरियों को गोलियां खिलाई गई। जिसमें एक से 19 वर्ष तक के बच्चों को साढ़े चार लाख और करीब 20 हजार 19 से 24 वर्ष तक की किशोरियों को खिलाई गई।
स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के प्रत्येक निजी व राजकीय विद्यालयों में बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी पर पहुंचने वाले बच्चे व आंगनबाड़ी के प्रत्येक बच्चे को गोली खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
राष्ट्रीय कर्मी दिवस पर 84 प्रतिशत बच्चों व किशोरियों को गोलियां खिलाई गई हैं। 2 सितंबर को प्रत्येक बच्चे व किशोरी को गोली खिलाई जाएंगी। सीएचसी और पीएचसी के अंतर्गत इनको खिलाया जाएगा। स्कूलों में कार्यक्रम किए जाएंगे।



-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें