पानीपत। जिला स्तरीय जनता समाधान शिविर में वीरवार को 84 शिकायत पहुंचीं। इनमें बिजली, पानी, पेंशन और अतिक्रमण की अधिक रही। नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय ने इनके समाधान के निर्देश दिए।
मोहित वासी नारा ने बिजली का खंभा हटाने के लिए प्रशासन से प्रार्थना की। उन्होंने खंभे के कारण बढ़ रही समस्याओं का भी उल्लेख किया। बदलू राम ने बताया कि धान का मौसम में ट्रांसफार्मर की स्थिति खराब है। उन्होंने प्रशासन से ट्रांसफार्मर बदलवाने का अनुरोध किया। राजरानी गोयल ने समालखा पुराना बस स्टैंड पुल के नीचे बढ़ रही अतिक्रमण को हटाने की मांग की। उन्होंने बताया कि रेहड़ी वालों के कारण वहां गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ रहा है।रमेश कुमार निवासी आर्य नगर ने 12 जुलाई से लापता बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
पूर्व सैनिक ने नगर निगम में हाउस टैक्स माफ करने की निगम अधिकारियों से प्रार्थना की। इस मौके पर डिप्टी डीएचओ शार्दुल शंकर, डिप्टी सीएमओ डॉ. दिव्या साहनी, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल व एसडीओ सूबे सिंह मौजूद रहे। संवाद