फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म घी से झुलसी बच्ची के इलाज के लिए आगे आई नारी तू नारायणी उत्थान समीति, शहरवासियों से मदद के लिए की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बेरी वाली मस्जिद के पास वाली गली में साढ़े चाल साल की बच्ची पर गर्म घी से भरी कढ़ाई गिरने के कारण झुलस गई। उसका शरीर 70 फीसदी झुलस चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची की 15 से 20 सर्जरी होने की संभावना है। जिसका काफी ज्यादा खर्च आएगा। डॉक्टर का कहना है कि पहले बच्ची के हाथों की लगभग 10 सर्जरी होगी। जिसमें 2 से ढाई लाख रुपयों का खर्च होगा। इसके बाद पूरे शरीर की सर्जरी होगी। जिसमें भी काफी खर्च आएगा।
पीड़ित बच्ची शिफा के पिता दिलशाद ने बताया कि वो लगभग 30 सालों से बेरी वाली मस्जिद के पास वाली गली में रह रहे है। उनका एक छोटा लड़का सुफियान और बड़ी लड़की शिफा है। जुलाई 2016 की दोपहर को उसकी पत्नी तरूनु रसोई में खाना बना रही थी। इतने में शिफा रसोई में चली गई और पानी के गिलास उठाने लगी, तो उसका हाथ गैस पर रखी कढ़ाई पर लग गया। कढ़ाई में खाना बनाने के लिए घी गर्म किया हुआ था। वो घी बच्ची के पूरे शरीर पर गिर गया। जिससे शिफा झुलस गई। तभी से ही शिफा का इलाज पानीपत के निजी अस्पताल में चल रहा है। लेकिन अब डॉक्टर ने उन्हें बच्ची की सर्जरी के लिए बताया है। दिलशाद ने बताया कि वो खिलौने की दुकान चलाते हैं। जिस कारण वो बच्ची का इलाज करवाने में सक्षम नहीं है। उन्होंने फेसबुक के जरिए नारी तू नारायणी उत्थान समिति की चेयरमैन सविता आर्या से शनिवार को बात की। जिसके बाद से उन्होंने बच्ची का पता उसके घर जाकर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारी तू नारायणी उत्थान समिति की चेयरमैन सविता आर्या ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों द्वारा बच्ची की सर्जरी के लिए 51 हजार रुपये एकत्रित किए गए हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि बच्ची के इलाज के लिए ज्यादा से ज्यादा लोग साथ आएं।
दो साल से सिर्फ पानी पीकर जी रही बच्ची
गर्म घी गिरने के कारण बच्ची का गला भी झुलस गया है। जिस कारण वो कुछ भी खा नहीं पा रही। फिलहाल शिफा सिर्फ ठंडा पानी, दूध, जूस ही पी कर जी रही है।

गर्म घी से झुलसी बच्ची के इलाज के लिए आगे आई नारी तू नारायणी उत्थान समिति, शहरवासियों से मदद के लिए की अपील
फोटो संख्या - 1 व 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें