फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर धुंध के चलते हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध में अनियंत्रित कार नाले में गिरी तो दूसरी डिवाइडर पर जा चढ़ी, दो जख्मी
विज्ञापन

समालखा। कोहरे के कारण देर रात जीटी रोड पर छौक्कर पंप के सामने दिखाई न देने से एक कार सर्विस लेन पर जाने के दौरान नाले में गिर गई। वहीं, दूसरी कार डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे में कार सवार मामूली रूप से जख्मी हो गए। वहीं अन्य वाहन भी धीमी गति से चलते हुए दिखाई दिए।
वीरवार सुबह धुंध काफी ज्यादा थी। छौक्कर पेट्रोल पंप के पास जीटी रोड पर एकदम धुंध का गुब्बार सामने आ गया। वाहन चालकों को सामने कुछ दिखाई नहीं दिया। इस बीच एक कार चालक दूसरी कार से टक्कर होने से बचाने के चक्कर में नाले में जा गिरा, जबकि दूसरी कार डिवाइजर पर चढ़ गई। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। हाईवे चौकी प्रभारी रामरत्न मौके पर पहुंचे। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ कर यातायात को सुचारु कराया। वहीं इस बारे में
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे चौकी इंचार्ज रामरत्न का कहना है कि वाहन चालकों को कोहरे में हादसों से बचने के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। उन्हें अपने वाहन के आगे पीछे रिफ्लेक्टर लगाने चाहिए ताकि पीछे से आ रहे वाहनों को परेशानी न हो। इसके अलावा हेड लाइट को लो बीम पर जलाएं और आधी लाइट को ऊपर से काली टेप लगाएं। इससे धुंध में देखने में आसानी होगी। उन्होंने जीटी रोड पर निर्माण करने वाले ठेकेदारों से भी अपील की कि वे डायवर्जन पर ज्यादा से ज्यादा रिफ्लेक्टर लाइटें लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें