फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपीआई की हरियाणा राज्य कौंसिल की बैठक में लिया निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
24 से जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन करेगी भाकपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। किसानों व खेत मजदूरों की मांगों को मनवाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के हजारों कार्यकर्ता 24, 25 व 26 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर रोष प्रदर्शन में भाग लेंगे। यह निर्णय रविवार को भगत सिंह स्मारक सभागार में सीपीआई की हरियाणा राज्य कौंसिल की बैठक में लिया गया। जिसकी अध्यक्षता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य धर्मपाल सिंह चौहान ने की और पार्टी की राष्ट्रीय सचिव अमरजीत कौर ने गत दिनों दिल्ली में संपन्न सीपीआई की राष्ट्रीय परिषद की मीटिंग में लिए गए फैसलों व वर्तमान राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन

अमरजीत कौर ने कहा कि केंद्र में सतारूढ़ सरकार ने अपने शासन के तीन साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन अपने किसी भी चुनावी वादे को पूरा नहीं किया हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के समय मोदी ने देशभर में चुनावी सभाओं में कहा था कि प्रति वर्ष एक करोड़ युवाओं को नौकरी दी जाएगी। विदेशों से काला धन लाकर सभी के खातों में 15-15 लाख रुपये जमा कराया जाएगा और कानून व्यवस्था को चाक चौबंद कर सबका विकास किया जाएगा। इन वादों पर अमल करने की बजाय सरकार के कार्यकाल में दलितों, पिछड़ों, महिलाओं व अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ रहे हैं। गोरक्षकों के नाम पर कुछ असामाजिक तत्व लोगों को पीट रहे हैं। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के नाम पर देश में एक आर्थिक संकट खड़ा किया गया है और अब जीएसटी के नाम पर व्यापारियों और आम जनता पर नए किस्म का जजिया टैक्स लगा दिया गया है। बैठक में ग्रामीण समुदाय की मांगों को लेकर 24 से 26 जुलाई तक राज्य में उपायुक्त कार्यालयों पर सत्याग्रह करने का फैसला लिया है। इस मौके पर बीरभान जांगड़ा, डॉ. नीलम संधू, रूपसिंह, सतपाल सिंह बैनीवाल, प्रेम सिंह, डॉ. कर्ण सिंह चौहान, तिलकराज विनायक, सत्वेंद्र गिरी, मामचंद सैनी, हंसराज राणा, रामरतन सैनी, मुरली कुमार, सेवा सिंह मलिक व बीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें