फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर में हुआ 60 यूनिट रक्त एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीए दिवस पर 60 यूनिट रक्तदान किया
विज्ञापन

पानीपत। द इंस्टीट्यूट्स ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की उत्तरी भारतीय क्षेत्रीय परिषद की पानीपत शाखा ने शनिवार को सीए दिवस मनाया। इस अवसर पर ध्वजारोहण, पौधारोपण, रक्तदान शिविर, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सीजेएम मोहित अग्रवाल मुख्य अतिथि थे।
विज्ञापन

मुख्य इतिथि मोहित अग्रवाल ने ध्वजारोहण के बाद पौधारोपण और रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एक जुलाई 1949 को भारत की संसद ने कानून बनाकर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स एक्ट की स्थापना की थी। उन्होंने जीएसटी के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर चार्टर्ड एकाउंटेंटस और सीए विद्यार्थियों ने रक्तदान शिविर में भाग लिया। शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रेडक्रॉस सोसाइटी से पहुंचे राकेश ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और एनीमिया के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को शॉल और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। शाखा प्रधान सीए मुकेश मित्तल ने सभी सीए और विद्यार्थियों को सीए डे की बधाई दी। मंच संचालन शाखा के सचिव सीए आदित्य नंदवानी ने किया। इस अवसर पर सीए अतुल चोपड़ा, मितेश मल्होत्रा, शशि चड्डा, रजनी गोयल, मनीष जैन, मनोज गोयल, असीम पाहवा, जितेंद्र बांगा, राकेा गुगलानी, विनोद भाटिया, जसबीर, जोगेंद्र पाल, विरेंद्र गोयल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें