फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने दूसरे दिन भी जारी रखा धरना, सीएम पास से गुजरे तो नारे तेज किए

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू का दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

फोटो-12

पानीपत। भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर मंगलवार को लघु सचिवालय के सामने धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रखा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुद्वारे में जाने के लिए उनके पास से गुजरे तो यूनियन ने उनके खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रधान जयकरण कादियान की अध्यक्षता में दूसरे दिन धरने की शुरूआत की गई। वहीं पर किसानों के धरने पर जाट संघर्ष समिति के पदाधिकारी पहुंचे और किसानों की मांगों को जायज ठहराते हुए उन्होंने अपना समर्थन दिया। इस भारतीय किसान यूनियन के उपप्रधान बिंटू मलिक ने कहा कि किसान अपनी मांगों को मनवाने के लिए 15 जून को दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। बिंटू मलिक ने कहा कि आज किसानों के लिए खेती करना घाटे का सौदा बन रहा है। किसान की फसलों के उचित दाम नहीं मिलने के कारण वह कर्ज के बोझ के तले दबता जा रहा है। सरकार किसानों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही हैं। इस मौके पर जिला प्रधान जयकरण सिंह कादियान, उपप्रधान बिंटू मलिक, मा.ईश्वर सिंह, ओमप्रकाश जाटल, कृष्ण अटावला, वजीर, केबी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें