फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

81 हजार मतदाता आज करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 16 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत द्वितीय चरण में रविवार को मतदान होगा। समालखा व मतलौडा खंड में होने वाले चुनाव में 81,467 मतदाता पंचायती उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


इसको लेकर दोनों ब्लाकों में 373 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दोनों ब्लॉको में 115 संवेदनशील एवं 151 अति संवेदनशील बूथ हैं। प्रशासन व पुलिस ने मतदान शांतिपूर्वक ढंग से कराने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसको लेकर धारा 144 लगा दी गई है।

द्वितीय चरण के पंचायती चुनाव को लेकर शनिवार को टीमों को चुनावी सामग्री बांटी गई। एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड मतलौडा व समालखा के वैश्य कन्या महाविद्यालय में समालखा खंड की पहले फाइनल रिहर्सल करवाई गई है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त समीर पाल सरो ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आरओ एसडीएम सुभाष श्योराण ने कहा कि इन चुनावों को स्वतंत्र निष्पक्ष व शांतिपूर्ण और निर्बाध गति से संपन्न करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और जिला प्रशासन को अपने सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर, मतदान अधिकारी व पुलिस विभाग के अधिकारियों की प्रतिभा पर पूरा भरोसा है।

जिस प्रकार प्रथम चरण के चुनाव में सभी अधिकारियों द्वारा कार्यकुशलता से शांति पूर्ण एवं निर्बाध रूप से चुनाव करवाया गया है। वे द्वितीय चरण में भी इसी तरह से काम करें।

पंचायती चुनाव में ई-डैशबोर्ड पहली बार
आरओ ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में ग्रामीण सबसे अधिक रुचि लेते हैं। इस चुनाव में एक वोट की कीमत चार वोटों के समान होती है। प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र पर चार उम्मीदवारों को वोट देकर बाहर निकलता है। सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं।

चुनाव के लिए आवश्यक डाटा तैयार कर चुके हैं। आरओ के अनुसार हरियाणा में 1984 में नया पंचायती राज एक्ट लागू हुआ था। इस ऐक्ट के अनुसार प्रदेश में पांचवी बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव 2016 में करवाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए वोटों के परीवीक्षण व गणना के लिए प्रदेश में पहली बार ई-डेशबोर्ड सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है।

 ताकि मुख्यालय व फील्ड कार्यालयों के साथ सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सके। निर्वाचन आयोग ने सभी निर्वाचन अधिकारियों तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे 17 जनवरी को द्वितीय चरण के संबंध में सूचना ई-डेशबोर्ड पर तत्काल उपलब्ध करवाएं।

समालखा व मतलौडा में 81467 मतदाता
आरओ एवं एसडीएम सुभाष श्योराण ने बताया कि द्वितीय चरण में जिला के समालखा खंड में कुल 39820 मतदाताओं के लिए 185 बूथ और मतलौडा खंड में 41647 मतदाताओं के लिए 188 बूथ बनाए गए हैं। समालखा खंड में 185 बूथ हैं। उनमें 39 संवेदनशील व 86 अति संवेदनशील बूथ हैं। इसी प्रकार मतलौड़ा खंड में 188 बूथ हैं। जिनमें 76 संवेदनशील व 65 अति संवेदनशील बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर पुलिस के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और सभी बूथों पर पुलिस फ्लेग मार्च कर चुकी हैं।

पानीपत व इसराना को रखना होगा ध्यान
पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण में जिले में रिकार्ड मतदान 84.6 प्रतिशत हुआ था। जिले के अधिकारी भी बढ़ते आकड़े को देखकर हैरान थे और जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी ने खुद इसकी सराहना की थी। दोनों खंडों में युवा पंचायत चुनने के लिए युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी पूरा उत्साह दिखाया था। समालखा व मतलौडा खंड के मतदाताओं को अपनी पसंद की पंचायत चुनने के लिए मतदान करना होगा।

ऐसे करें मतदान
मतदाताओं को पंचायती चुनाव में चार मतदान करने होंगे। इनमें जिला परिषद व सरपंच का मतदान ईवीएम और ब्लाक समिति व पंच का मतदान बैलेट पर होगा। मतदाता को चारों मतदान के लिए अलग-अलग समय दिया जाएगा। ऐसे में उनको सावधानी के साथ मतदान करना होगा। मतदाताओं की एक छोटी सी भूल प्रजातंत्र को झटका देने वाली होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें