फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 दिनों में डेंगू के आए 40 केस, अब तक मिले 81 केस, चिंता बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना का खतरा कम हुआ तो डेंगू ने मुसीबत बढ़ा दी है। इस साल अब तक डेंगू के 81 नए मामले सामने आ चुके हैं। पिछले 22 दिन में डेंगू के 40 के सामने आए हैं। डॉक्टर मरीजों को इलाज के साथ-साथ बचाव की जानकारी भी दे रहे हैं। निजी अस्पताल संचालकों की मानें तो डेंगू का आंकड़ा 200 के पार हो चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के पास 81 मरीजों की ही रिपोर्ट है।
विज्ञापन

कोरोना के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग को डेंगू से भी लड़ना पड़ रहा है। जहां भी डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां आसपास के 60 घरों में एंटी लारवा स्प्रे किया गया। पिछले महीने 93 हजार 581 घरों में मच्छरों के लारवा की जांच हुई, इनमें से 2233 घरों में लारवा मिला। अब तक 9418 लोगों की रक्त की जांच की जा चुकी है। 46 हजार 666 घरों की छतों की भी जांच हुई है। डेंगू का प्रकोप रोकने के लिए जिले के 228 तालाबों में गंभुजिया मछली छोड़ी गई है, ताकि डेंगू का लारवा खत्म किया जा सके।
ऐसे मिले डेंगू के मरीज
जून में डेंगू का पहला के सामने आया था। अगस्त में डेंगू के आठ केस आए। सितंबर में डेंगू के 33 केस मिले। इन 22 दिनों में डेंगू के 40 केस मिल चुके हैं। अब तक 336 आशंकित रोगियों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण
सिर व मांसपेशियों में दर्द
तेज बुखार
उल्टी आना
ग्रंथियों में सूजन
आंखों में दर्द होना
यह है डेंगू के तीन प्रकार
साधारण डेंगू
बुखार से ग्रस्त मरीज दो से तीन दिन दवा का सेवन करने से स्वस्थ हो जाता है।
डेंगू हेमरेजिक
डेंगू की खतरनाक स्थिति है। नाक से रक्त रिसाव होने लगता है। रोगी की जान भी जा सकती है।
डेंगू शोक सिंड्रोम
इसमें प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगती है। मरीज को आईसीयू यावल टैबलेट रखने की जरूरत पड़ती है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि जिन घरों में लारवा मिला है। उनको नोटिस दिए गए हैं। सप्ताह बाद दोबारा चेकिंग भी की गई है। लोगों से अपील है कि वह अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें