फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब 754 ऑक्सीजन बेड, 30 आईसीयू बेड व 17 वेंटिलेटर खाली, शहर में बाहरी 28 मरीज दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना का पीक धीरे-धीरे कम हो चुका है। अब जिले में वेंटिलेटर और ऑक्सीजन के लिए मारामारी भी लगभग खत्म हो चुकी है। प्रशासन अस्पतालों में खुद ऑक्सीजन पहुंचा रहा है। शहर में अब 30 आईसीयू बेड, ऑक्सीजन बेड 754, 17 वेंटिलेटर और 1087 सामान्य बेड खाली हैं। जिले में 2490 मरीज घरों में आइसोलेट हैं, जबकि 426 लोग अस्पतालों में दाखिल हैं। अब पानीपत में दूसरे जिले के महज 28 लोग ही दाखिल हैं। 20 दिन पहले तक ये आंकड़ा 300 से अधिक था।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में कोरोना से काफी राहत है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में अब भी 1430 एक्टिव केस हैं। जबकि शहरी क्षेत्रों में लगभग 1600 एक्टिव केस हैं। प्रशासन ने 88 गांवों में आइसोलेशन वार्ड भी बना दिए हैं। प्रशासन ने 143 गांवों में आइसोलेशन वार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
डोर टू डोर अभियान शुरू
अब स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच करने के लिए डोर टू डोर अभियान भी शुरू कर दिया है। इस टीम को टीम-ए नाम दिया गया है। आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्क इन टीमों का हिस्सा हैं। अगर टीम को लगता है कि किसी व्यक्ति को इलाज की जरूरत है तो टीम उसे आइसोलेशन वार्ड में दाखिल करेगी। डॉक्टरों के परामर्श पर ऐसे रोगियों का इलाज होगा। रोगियों को घर से खाना मिलेगा, अगर कोई परिवार खाना देने में असमर्थ है तो प्रशासन उस रोगी के लिए खाना उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के कोरोना मरीजों की स्थिति
होम आइसोलेट 2490
सिविल अस्पताल 78
पीजीआई 6
एनसी कॉलेज 46
निजी अस्पताल 296
बेड व मरीजों की स्थिति-
कैटेगरी बेड भर्ती मरीज
वेंटिलेटर बेड- 49 32
आईसीयू बेड- 150 116
ऑक्सीजन बेड- 994 240
नॉन ऑक्सीजन बेड 1112 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें