फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बारिश से मंडियों में भीगा 7300 मीट्रिक टन धान, खेतों में 22 हजार एकड़ फसल पर संकट

विज्ञापन
बारिश और तेज हवा से खेतों में भी बिछी धान की फसल। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। जिले में वीरवार देर रात तक रुक-रुककर हुई तेज बारिश ने धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। जिले में औसतन करीब 19.7 एमएम बारिश दर्ज की गई। समालखा में सबसे अधिक 32 एमएम और बापौली में 22 एमएम बारिश हुई। बारिश के कारण करीब 22 हजार एकड़ में खेतों में पानी भर गया है। इससे फसल में 10 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
वहीं, मंडियों में खुले में पड़ा करीब 7300 मीट्रिक टन धान भीग गया। लगातार बारिश से धान का दाना काला पड़ने की चिंता बढ़ गई है। आढ़तियों का कहना है कि उठान धीमा होने के कारण मंडियों में धान खुले में पड़ा था। कृषि विशेषज्ञों ने मौसम साफ होने तक धान की कटाई रोकने की सलाह दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहे। हवा की गति करीब पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) घटकर 100 पर पहुंच गया।

कृषि विज्ञान केंद्र उझा के जिला समन्वयक डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटे में आसमान साफ रहने की संभावना है। अचानक हुई बारिश का फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा है।

समालखा में 32 एमएम बारिश, पानीपत में 24 एमएम

यहां इतनी बारिश हुई

खंड बारिश (एमएम)

समालखा 32

पानीपत 24

बापौली 22

इसराना 13

मतलौडा 07


मंडियों में उठान धीमा, खुले में पड़ा धान भीगा

जिले की छह मंडियों में अब तक 1,98,990 मीट्रिक टन धान की आवक हो चुकी है। इसमें सबसे अधिक आवक समालखा और पानीपत मंडियों में हुई है। मिलर्स, डीलरों और सरकारी एजेंसियों ने अब तक 1,93,995 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। करीब 7300 मीट्रिक टन धान मंडियों में खुले में पड़ा था, जो बारिश के कारण भीग गया।

धान में नमी बढ़ने से किसानों और आढ़तियों को फसल के कम दाम मिलने या खरीद में रिजेक्ट होने की चिंता सताने लगी है। दीवाना गांव के किसान रमेश कुमार ने बताया कि खेतों में फसल पककर खड़ी है, जबकि कुछ हिस्सा कटकर मंडी में पहुंच चुका है। अचानक हुई बारिश से मेहनत पर पानी फिर गया। खेतों में फसल बिछ गई और मंडियों में तिरपाल की कमी के कारण धान भीग गया।

रिसालू गांव के किसान सुरेश मलिक ने कहा कि पूरे सीजन धान का उठान गति नहीं पकड़ पाया। बार-बार मांग करने के बावजूद सरकारी खरीद एजेंसियां उठान नहीं कर रही हैं। इससे मंडियों में धान खुले में पड़ा रहा और बारिश में भीग गया। उन्होंने प्रशासन से मंडियों से धान का उठान तेज कराने की मांग की, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन


कृषि विभाग के एसडीओ डॉ. देवेंद्र कुहाड़ ने बताया कि धान की कटाई के समय हुई बेमौसम बारिश नुकसानदायक है। खेतों में खड़ी फसल को जलभराव से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कटी हुई फसल को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रखकर ढक दें। धान में नमी सूखने के बाद ही उसे मंडी में लेकर आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें