फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्कूटर दिलाने के नाम पर ठगे 72 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत । दोस्त ने इलेक्ट्रोनिक स्कूटर दिलाने के नाम पर युवक से 72 हजार रुपये की ठगी कर ली। दोनों ही किला पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कॉलोनी के रहने वाले हैं। अब पीड़ित ने इसकी शिकायत किला पुलिस थाना पुलिस में दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


बबैल रोड स्थित भारत नगर निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि कक्कड़ चौक निवासी हर्षित कुमार उसका दोस्ता था। वह साथ में ही रहते थे। उनकी जनवरी 2023 में दोस्ती हुई थी। हर्षित ने उसे कहा कि वह उसे इलेक्ट्रोनिक स्कूटर 28 हजार रुपये डिस्काउंट में दिला देगा। हर्षित उसके व्हाट्सएप परं स्कूटर के फोटो भी भेजता था। उसने अगस्त 2023 में हर्षित को 72 हजार रुपये स्कूटर के लिए दिए थे। उसने न तो उसे स्कूटर दिलाई और न ही उसके पैसे वापस किए। हर्षित ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें