रंगों से सजा बाजार, शहरवासियों में हर्बल रंगों की अधिक मांग
आशू गौतम
पानीपत। होली पर्व पर इस बार हर्बल रंगों की अधिक डिमांड है। दावा है कि हर्बल रंगों से त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचता। इसके विपरीत जहरीले रासायनिक रंगों से त्वचा को संक्रमण और आंखों को नुकसान या अन्य कई समस्याएं हो सकती हैं। बाजारों में रंगों की खरीददारी के लिए दुकानों में भीड़ लगनी शुरू हो गई इस बार यूपी और छत्तीसगढ़ से खास रंगों को मंगवाया गया है। थोक की बात की जाए तो इस बार बाजार में 70 रुपये से लेकर 100 रुपये तक किलो का गुलाल बिक रहा है।
8 बजकर 56 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त
होलिका दजन 20 और रंगो की होली 21 मार्च को है। 20 मार्च को रात 8 बजकर 56 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त है, यह बात पंडित दाव महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि 20 मार्च को दिन में 10 बजकर 45 मिनट पर चतुर्दशी समाप्त होगी। 10 बजकर 46 मिनट पर दिन में पूर्णिमा प्रारंभ होकर 21 मार्च दिन वीरवार को सुबह सात बजकर 12 मिनट पर पूर्णिमा समाप्त होकर सुबह सात बजकर 13 मिनट से प्रतिपदा का प्रारंभ होगा।
रंग लगाते समय रखें ये सावधानी
1. रंगों और गुलाल के साथ होली खेलते समय सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए।
2. डॉक्टर के मुताबिक रंग खेलते समय अपने पूरे शरीर पर तेल लगाए ताकि रंग छुड़ाने में कोई तकलीफ न हो।
3. कड़े और जहरीले रासायनिक रंगों से बचे। क्योंकि इससे त्वचा को संक्रमण, आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
4. रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से जलन, त्वचा की लालिमा और कुछ मामलों में फफोले पड़ने जैसी समस्या हो सकती है।
5. हर्बल रंगों का प्रयोग ज्यादा करें ताकि आपकी त्वचा को नुकसान न पहुंचे।
सलारगंज गेट पर स्थित स्थानीय दुकानदार का कहना है कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। पिछले पांच साल से वह दिल्ली से पानीपत पिचकारियां व गुलाल लाकर बेचता हूं, क्योंकि पानीपत में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस पर्व पर उसकी एक लाख के करीब खरीददारी हो जाती है।
गुलाल के साथ क्लर गिफ्ट की हो रही अधिक खरीददारी
दुकानदार का कहना है कि पिछले साल की अपेक्षा इस बार नए प्रकार के रंग आए हैं, जिसमें सबसे अधिकतम खरीददारी हर्बल रंग व क्लर गिफ्ट पैकेट की हो रही है। इसके अंदर गुलाल, पक्के कलर, रूमाल, परफ्यूम, लोशन आदि प्रकार की सभी चीजें है। इस पैकेट में इन सबके अलावा एक जैल दिया गा है, जिसका फायदा यह होगा कि अगर कोई उसे अपनी त्वचा पर लगाता है तो उसके त्वचा पर चाहे फिर कोई कितना भी रंग लगाए उसको कोई नुकसान नहीं होगा।
सुरक्षा को लेकर लगाई गई ड्यूटियां: सतीश वत्स
ट्रैफिक डीएसपी सतीश वत्स का कहना है कि उन्होंने होली पर्व को लेकर सुरक्षाबलों की संख्या बड़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति ने यातायात के नियमों की पालना नहीं की तो उसका चालान काटा जाएगा। जिले भर में सुरक्षा को लेकर लगभग पांच से दस टीमें गठित की गई है।