फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजल्ट उत्साहवर्धक, अब भावी योजनाओं की तैयारी...

विज्ञापन
विज्ञापन
परिणाम उत्साहवर्धक, अब भावी योजनाओं की तैयारी
विज्ञापन

भविष्य की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारी में जुटे विद्यार्थी
फोटो सं या- 33 से 36
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद जहां विद्याथियों व उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल है, वहीं अधिकतर विद्याथियों ने अपनी भावी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले में 12वीं कक्षा के कुल 10308 विद्याथियों में से 6746 विद्यार्थी ही सफलता हासिल कर पाए जिनका पास प्रतिशत 65.44 है। वहीं 2282 विद्याथियों को कंपार्टमेंट आया है जबकि 1251 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए।
वहीं भावी योजनाओं के बारे में जब विद्याथियों से बात की गई। छात्र अभिषेक ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उनके शिक्षकों का अहम योगदान है। उसका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना है जिसके लिए उसने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उनके पिता एक धागा फैक्ट्री में काम करते हैं। वह अपने पिता का सपना पूरा करना चाहते हैं। कविता ने बताया कि वह अभी आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती है ताकि उच्च शिक्षा हासिल कर और जीवन में सफलता हासिल कर अपना व अपने माता-पिता का सपना साकार कर सके। एनपीएस की छात्रा रियांशी ने बताया कि उसकी सफलता के पीछे उनके शिक्षकों और अभिभावकों का महत्वपूर्ण योगदान है। वह उच्च शिक्षा हासिल करना चाहती है। एनपीएस की ही छात्रा रजनी ने बताया कि उसका सपना लेक्चरार के रूप में काम कर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं देना है। इसके लिए वह उच्च शिक्षा हासिल करेगी जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है। छात्रा शिवानी ने बताया कि उसके पिता किसान हैं। वे उसे उच्च शिक्षा दिलाने और जीवन में सफलता दिलाने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं। वह अपनी मेहनत से माता-पिता के सपने को साकार करने का प्रयास करेंगी।
विज्ञापन

बॉक्स
जिले में अव्वल रहे विद्यार्थी
नाम प्राप्त अंक प्रतिशत
अभिषेक 475 95
कविता 475 95
अरूण शर्मा 473 94.6
सिमरन 473 94.6
लक्ष्य शर्मा 471 94.2
शिल्पा 469 93.8
शिवानी मलिक 468 93.6
नोट: उपरोक्त सूची किसी विद्यार्थी के जिले में टॉपर होने अथवा प्रथम, द्वितीय आदि स्थान को नहीं दर्शाती। उक्त आंकड़े विभिन्न स्कूलों में अव्वल रहे बच्चों के आधार पर है।
विज्ञापन

बॉक्स
मॉडल संस्कृति स्कूल की साइट हुई क्रैश
शनिवार सुबह जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल की वेबसाइट क्रैश हो गई जिससे स्कूल के विद्याथियों को अपना 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जानने में परेशानी का सामना करना पड़ा। स्कूल प्राचार्य हीरालाल भार्गव ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार शाम रिजल्ट घोषित करने के बाद शनिवार सुबह जब स्कूल में वेबसाइट खोलकर विद्याथियों का रिजल्ट जानना चाहा तो वेबसाइट क्रैश हो गई जिससे स्कूल के बच्चों का परीक्षा परिणाम नहीं देखा जा सका। हालांकि दोपहर बाद साइट खुलने से थोड़ी राहत मिली लेकिन एक-एक विद्यार्थी का परीक्षा परिणाम जानने में परेशानी हुई। परिणामस्वरूप देर शाम तक स्कूल के सभी बच्चों का परीक्षा परिणाम नहीं देखा जा सका था।
बॉक्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें